दिसम्बर 12, 2024 8:19 अपराह्न

printer

सरकार ने कहा है कि फाइव-जी सेवाएं सभी राज्‍यों और केंद्रशासित प्रदेशों में चालू हो गई हैं

सरकार ने कहा है कि फाइव-जी सेवाएं सभी राज्‍यों और केंद्रशासित प्रदेशों में चालू हो गई हैं और इस वर्ष 31 अक्‍तूबर तक देश के 783 जिलों में से सात सौ उनासी जिलों में उपलब्‍ध थीं। यह जानकारी  संचार और ग्रामीण विकास राज्‍यमंत्री डॉ० पी चंद्रशेखर ने राज्‍यसभा को एक लिखित उत्‍तर में दी। उन्‍होंने कहा कि अक्‍तूबर 2022 में फाइव जी सेवाएं शुरू होने के बाद से देश्‍भर में चार लाख साठ हजार फाइव-जी बेस ट्रांस रिसीवर स्‍टेशन स्‍थापित किये गये हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला