फ़रवरी 4, 2025 5:50 अपराह्न

printer

सरकार ने कहा, चालू वित्त वर्ष में अब तक 2,936 लोगों ने प्राकृतिक आपदाओं में जान गवाई

सरकार ने कहा है कि चालू वित्‍त वर्ष में अब तक 2,936 लोगों ने प्राकृतिक आपदाओं में जान गवाई है। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में एक लिखित उत्‍तर में यह जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के कारण हिमाचल प्रदेश में सबसे अधिक 408 लोगों की मृत्‍यु हुई।

इस दौरान 61 हजार से अधिक मवेशी लापता हो गए। तीन लाख 60 हजार से अधिक घरों और 14 लाख हेक्‍टेयर से अधिक फसल को नुकसान पहुंचा। असम में सबसे अधिक एक लाख 56 हजार से ज्‍यादा घरों और तमिलनाडु में सबसे अधिक चार लाख हेक्‍टेयर से ज्‍यादा फसल को नुकसान पहुंचा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला