सरकार ने औषधीय पौधों की खेती के लिए उपलब्ध छूट और लाभ-साझाकरण संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति वाले हितधारकों को उत्पत्ति प्रमाण पत्र जारी करने की सुविधा के लिए एक डिजिटल पोर्टल का शुभारंभ किया है। आवेदन प्रक्रिया और उत्पत्ति प्रमाण प्राप्त करने के लिए absefiling.nbaindia.in पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं।
जैविक विविधता संशोधन अधिनियम- 2023, वर्ष 2023 में अधिनियमित किया गया था। संशोधित नियमों में एक निर्दिष्ट डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से औषधीय पौधों की खेती के लिए उत्पत्ति प्रमाण पत्र इलेक्ट्रॉनिक रूप से जारी करने का प्रावधान है।