सरकार ने सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे उस संदेश का खंडन किया है जिसमें दावा किया गया था कि भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) उपयोगकर्ताओं को अपना आधार अपडेट करने के लिए एक एपीके फाइल इंस्टॉल करनी होगी, अन्यथा उनका एसबीआई योनो ऐप ब्लॉक हो जाएगा। पत्र सूचना कार्यालय की तथ्य जांच इकाई ने कहा कि यह दावा फर्जी है। उन्होंने यह भी कहा कि एसबीआई ऐसी कोई जानकारी नहीं मांगता है। कार्यालय ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे किसी भी प्रकार का एपीके डाउनलोड न करें और न ही अपनी व्यक्तिगत, बैंकिंग या आधार संबंधी जानकारी साझा करें। साथ ही, ऐसे किसी भी संदिग्ध संदेश की सूचना आवश्यक कार्रवाई के लिए दें।
News On AIR | मार्च 1, 2026 9:35 अपराह्न
सरकार ने एसबीआई उपयोगकर्ताओं के योनो ऐप ब्लॉक होने संबंधी संदेश का खंडन किया