सरकार ने सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे उस वीडियो का खंडन किया है जिसमें दावा किया गया है कि एडीजी मेजर जनरल सीएस मान ने ईरान पर इजराइल और अमरीका की कार्रवाई का समर्थन किया है। पत्र सूचना कार्यालय-पीआईबी की तथ्य जांच इकाई ने स्पष्ट किया है कि यह वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस द्वारा निर्मित और डीपफेक है। इकाई ने कहा कि एडीजी मेजर जनरल सीएस मान ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। पीआईबी ने बताया कि पाकिस्तानी दुष्प्रचार खाते जनता को गुमराह करने के लिए एक सुनियोजित दुष्प्रचार अभियान के तहत ऐसे वीडियो प्रसारित कर रहे हैं। इसने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे किसी भी जानकारी पर भरोसा करने और उसे साझा करने से पहले हमेशा विश्वसनीय स्रोतों से उसकी पुष्टि कर लें। इसने लोगों से ऐसी किसी भी भ्रामक या हेरफेर की गई सामग्री की रिपोर्ट दर्ज कराने का भी अनुरोध किया है।
News On AIR | मार्च 13, 2026 8:46 अपराह्न
सरकार ने एडीजी मेजर जनरल सी.एस. मान के बयान से जुड़े सोशल मीडिया वीडियो को बताया भ्रामक