सरकार ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट से जुड़ा फर्जी दावा खारिज किया: अश्विनी वैष्णव के बयान को बताया भ्रामक

सरकार ने सोशल मीडिया पर चल रही उस पोस्ट का खंडन किया है जिसमें दावा किया गया था कि केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में एक निजी विश्वविद्यालय द्वारा प्रस्तुत चीनी रोबोट भारतीय रोबोट है। पत्र सूचना कार्यालय की फैक्ट चेक इकाई ने बताया कि यह दावा निराधार है। इकाई ने आगे कहा कि केंद्रीय मंत्री ने कहीं भी ऐसा बयान नहीं दिया है। सरकार ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे किसी भी खबर पर विश्वास करने या उसे साझा करने से पहले उसकी पुष्टि अवश्य करें।