मार्च 21, 2026 8:17 पूर्वाह्न

printer

सरकार ने आयात बढ़ाकर देश भर में उर्वरकों की पर्याप्त और समय पर उपलब्धता सुनिश्चित की

सरकार ने आयात बढ़ाकर देश भर में उर्वरकों की पर्याप्त और समय पर उपलब्धता सुनिश्चित की है। रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय ने सूचित किया है कि चालू वित्त वर्ष में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में आयात में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

यूरिया का आयात 48 लाख टन से बढ़कर 89 लाख टन हो गया, जबकि डाई-अमोनियम फॉस्फेट का आयात 43 लाख टन से बढ़कर 60 लाख टन हो गया है।