सरकार ने आयकर नियमों और प्रपत्रों, 2026 के मसौदे पर जनता और हितधारकों से टिप्पणियाँ आमंत्रित की हैं। ये इस महीने की 22 तारीख तक आयकर कार्यालय के आधिकारिक पोर्टल पर भेजी जा सकती हैं।
आयकर कार्यालय ने सूचित किया है कि मसौदा नियम सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध हैं। इस का उद्देश्य पारदर्शिता को बढ़ावा देना और सहभागी तथा प्रभावी नियम निर्माण प्रक्रिया सुनिश्चित करना है।