विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने आज भारतीय आयात पर पचास प्रतिशत शुल्क लगाने के अमरीका के फैसले को अनुचित और अविवेकपूण बताया है। नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में इस मुद्दे पर मीडिया के एक प्रश्न का उत्तर देते हुए श्री सिंह ने बल देकर कहा कि अर्थव्यवस्था काफ़ी मज़बूत है और सरकार देश के हितों की रक्षा करेगी। उन्होंने आगे कहा कि सरकार देश को किसी भी कीमत पर नुकसान नहीं होने देगी।
Site Admin | अगस्त 27, 2025 8:27 अपराह्न
सरकार देश को किसी भी कीमत पर नुकसान नहीं होने देगी- विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह
