जून 19, 2025 5:51 अपराह्न

printer

सरकार जनजातीय समुदाय में  सिकल सेल एनीमिया के उन्‍मूलन की दिशा में कार्य कर रही है- जुएल ओराम

जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने कहा है कि सरकार जनजातीय समुदाय में  सिकल सेल एनीमिया के उन्‍मूलन की दिशा में कार्य कर रही है। यह रोग जनजातीय समुदाय में चिंता का कारण बना हुआ है। श्री ओराम ने आकाशवाणी समाचार को दिए  साक्षात्‍कार में बताया कि इस बारे में अनुसूचित समुदायों को जागरूक किया जा रहा है।

    यह साक्षात्‍कार आज रात साढे नौ बजे से सौ दशमलव एक आकाशवाणी एफ एम गोल्‍ड चैनल और इसके समस्‍त नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। यह कार्यक्रम विकसित भारत का अमृतकाल: सेवा, सुशासन, गरीब कल्‍याण के 11 साल के बारे में विशेष श्रृंखला के अंतर्गत होगा। यह साक्षात्‍कार, हमारे यूट्यूब चैनल न्‍यूज ऑन एआईआर ऑफिशियल पर भी उपलब्‍ध होगा।

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला