अक्टूबर 28, 2024 1:46 अपराह्न

printer

सरकार चावल मिल मालिकों से सभी उपज खरीदने के लिए प्रतिबद्ध: कृषि मंत्री प्रल्हाद जोशी

उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी ने किसानों को आश्‍वसन दिया है कि सरकार चावल मिल मालिकों से सभी उपज खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आज नई दिल्ली में  भारतीय खाद्य निगम शिकायत निवारण प्रणाली के उद्धाटन के दौरान यह बात कही। श्री जोशी ने कहा कि सरकार द्वारा शिकायत निवारण तंत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजीकरण से लेकर समाधान खोजने तक का पूरा निवारण ऑनलाइन होगा।

   

श्री जोशी ने किसानों को भरोसा दिलाया कि मिल मालिकों की सभी शिकायतों का निपटारा पारदर्शी तरीके से किया जाएगा। पोर्टल की विशेषताओं के बारे में श्री जोशी ने कहा कि वह अपनी शिकायतें इस पर दर्ज कर सकेंगे और संबंधित अधिकारी से समयबद्ध और स्वचालित रूप से समाधान प्राप्त कर सकेंगे।

 

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला