जनवरी 30, 2026 7:51 अपराह्न

printer

सरकार के स्टार्टअप एक्सेलेरेटर वेवएक्स इंडिया-AI इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित

सरकार के स्टार्टअप एक्सेलेरेटर प्लेटफॉर्म, वेवएक्स ने इंडिया एआई इम्पैक्ट शिखर सम्‍मेलन 2026 में भाग लेने के लिए स्टार्टअप्स से आवेदन आमंत्रित किए हैं। सम्‍मेलन का आयोजन नई दिल्‍ली में 16 से 20 फरवरी तक होगा। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने कहा कि यह सम्‍मेलन भारत के तेजी से बढ़ते एआई इकोसिस्टम में सहयोग को बढ़ावा देने और उन्‍नत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) समाधानों को प्रदर्शित करने के लिए राष्ट्रीय मंच के रूप में कार्य करेगा।

सम्‍मेलन के अंतर्गत वेवएक्स एक विशेष स्टार्टअप प्रदर्शनी आयोजित करेगा, जिससे चयनित स्टार्टअप्स अपने एआई-आधारित उत्पादों और समाधानों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दर्शकों के सामने प्रदर्शित कर सकेंगे। मंत्रालय के मंडप में मीडिया तथा मनोरंजन क्षेत्र में अत्याधुनिक और उभरती एआई तकनीकों को प्रदर्शित किया जाएगा।

मंत्रालय ने कहा कि इससे नवप्रवर्तकों को नीति निर्माताओं, उद्योग जगत के नेताओं, निवेशकों और वैश्विक हितधारकों के साथ जुड़ने का अवसर मिलेगा, जिससे रचनात्मक और तकनीकी इकोसिस्टम में सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला