जुलाई 11, 2025 2:21 अपराह्न

printer

सरकार कपास की खेती, पौधों में होने वाली बीमारियों, बुनकरों और कृषि उद्योग से जुड़े मुद्दों को सुलझाने के उपाय करेगी: शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि और किसान कल्‍याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सरकार कपास की खेती, पौधों में होने वाली बीमारियों, बुनकरों और कृषि उद्योग से जुड़े मुद्दों को सुलझाने के उपाय करेगी। कोयम्‍बटूर में आज आई सी ए आर अनुसंधान केंद्र में मीडिया से बातचीत में उन्‍होंने बताया कि सरकार कृषि से जुड़े हर पहलु को लेकर चिंतित है।

 

 

उन्‍होंने कहा कि सरकार कपास की खेती में अनुसंधान को बढ़ावा देगी तथा इससे जुड़ी समस्‍याओं की पहचान करेगी। श्री चौहान ने कहा कि कपास की खेती को छह घंटों में प्रभावित करने वाले कीटों को खत्‍म करने के लिए अनुसंधान के जरिए उपाय निकाला जाएगा।

 

 

श्री चौहान कपास की पैदावार बढाने के लिए संबंधित पक्षों के साथ विचार-विमर्श करेंगे। केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह भी इसमें शामिल हो रहे हैं।