भारत पेट्रोलियम निगम लिमिटेड- बीपीसीएल ने नागरिकों को आश्वासन दिया है कि सरकार एलपीजी आयात को सुचारू और निर्बाध रूप से सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। सोशल मीडिया पोस्ट में, बीपीसीएल ने कहा कि मौजूदा भू-राजनीतिक स्थिति और एलपीजी आयात को प्रभावित करने वाली नाकाबंदी के कारण एलपीजी आयात प्रभावित हुआ है। ऐसे में उपलब्ध आपूर्ति को नियंत्रित तरीके से वितरित किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक इसकी पहुंच सुनिश्चित की जा सके। आगे यह भी बताया कि एलपीजी सिलेंडरों के आवंटन में घरेलू उपभोक्ताओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।
News On AIR | मार्च 12, 2026 7:25 पूर्वाह्न
सरकार एलपीजी आयात को सुचारू और निर्बाध रूप से सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है: बीपीसीएल