जुलाई 4, 2025 5:23 अपराह्न

printer

सरकार एक सप्ताह में वर्ष 2026 के लिए हज आवेदन स्वीकार करना शुरू कर देगी: अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू

अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार एक सप्ताह में वर्ष 2026 के लिए हज आवेदन स्वीकार करना शुरू कर देगी। आज नई दिल्ली में हज समीक्षा बैठक के बाद श्री रिजिजू ने सभी आवेदकों से फॉर्म भर कर समय सीमा के भीतर आवेदन जमा करने का अनुरोध किया। उन्होंने भारतीय हज कमेटी को समय सीमा से पहले सऊदी अरब सरकार को भुगतान जमा करने का निर्देश दिया है। श्री रिजिजू ने कहा कि 65 वर्ष से अधिक आयु के हज यात्रियों की देखभाल के लिए एक साथी का होना अनिवार्य है। उन्‍होंने कहा कि हज यात्रा के दौरान पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग निवास स्‍थान के अनुरोध पर सरकार विचार कर रही है।

 

श्री रिजीजू ने कहा कि इस साल का हज देश के इतिहास में सरकार द्वारा आयोजित अब तक का सबसे अच्छा हज रहा है। उन्होंने कहा कि इस साल हज की सफलता का श्रेय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, नागरिक विमानन और स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों को जाता है।