सितम्बर 16, 2025 8:42 अपराह्न

printer

सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता को बढ़ाने के लिए विशेष अभियान 5.0 का वेब पोर्टल शुरू

कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज नई दिल्ली में सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता को संस्थागत बनाने और लंबित मामलों को कम करने के लिए विशेष अभियान 5.0 का वेब पोर्टल का शुभारंभ किया।

 

संवाददाता सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए, उन्‍होंने ने कहा कि इन अभियानों ने न केवल सरकारी कार्यालयों की धारणा को बदला है, बल्कि शासन में स्वच्छता और दक्षता को भी संस्थागत रूप दिया है। उन्होंने कहा कि विशेष अभियान के पिछले चार संस्करणों में, एक करोड़ सैंतीस लाख से अधिक फाइलों का निपटान किया गया है और कबाड़ निपटान के माध्यम से तीन हजार 296 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया गया है। डॉ. सिंह ने इस बात पर प्रकाश डाला कि ई-कचरा प्रबंधन नियम 2022 के अनुपालन में, इस वर्ष अभियान का मुख्य केंद्र ई-कचरे का वैज्ञानिक निपटान होगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला