नीति आयोग की ओर से चलाए जा रहे सम्पूर्णता अभियान के तहत आज भदोही के आकांक्षी ब्लॉक औराई में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी विशाल सिंह ने कहा कि ब्लॉक में शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के लिये सौ दिनों तक अभियान चलेगा। वहीं चन्दौली के आकांक्षी विकास खण्ड चहनियां में आज सम्पूर्णता अभियान की शुरूआत की गई।
Site Admin | जुलाई 8, 2024 8:32 अपराह्न
सम्पूर्णता अभियान के तहत आज भदोही के औराई में कार्यक्रम आयोजित किया गया