मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 18, 2025 2:15 अपराह्न

printer

समृद्ध विरासत संरक्षित कर रहा बिहार संग्रहालय, मिली अंतर्राष्ट्रीय सराहना

विश्व संग्रहालय दिवस के अवसर पर पटना के बिहार संग्रहालय ने राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और उसे प्रस्तुत करने के अपने आधुनिक दृष्टिकोण के लिए एक बार फिर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्‍तर पर ध्यान आकर्षित किया है। दुनिया के सबसे उन्नत संग्रहालयों में से एक के रूप में पहचाने जाने वाले बिहार संग्रहालय में ऐतिहासिक कलाकृतियों के संरक्षण में अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाता है।

    बिहार के पूर्व मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह का संग्रहालय के विकास में प्रमुख योगदान है। वह बिहार संग्रहालय के महानिदेशक और मुख्य वास्तुकार हैं। आकाशवाणी समाचार से बातचीत में श्री सिंह ने कहा कि संस्थान ने पटना और आसपास के क्षेत्रों में संग्रहालयों का एक नेटवर्क विकसित किया है।

    श्री सिंह ने कहा कि बिहार संग्रहालय विभिन्न शैक्षणिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भावी पीढ़ियों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।