ताइवान ने कहा है कि उसकी समुद्री सीमा के आसपास उसने 14 चीनी हवाई जहाजों और 6 समुद्री जहाजों की गतिविधियां दर्ज की हैं। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि चौदह में से छह उड़ानें ताइवान की उत्तरी और दक्षिण-पश्चिमी वायु सीमा में प्रवेश कर गईं। मंत्रालय ने कहा कि 14 में से 8 उड़ानें मध्य रेखा पार करके ताइवान की उत्तरी, दक्षिण-पश्चिमी और पूर्वी वायु सीमा में दाखिल हुईं।
Site Admin | अगस्त 13, 2025 1:31 अपराह्न
समुद्री सीमा के आसपास 14 चीनी हवाई जहाजों और 6 समुद्री जहाजों की गतिविधियां दर्ज की हैं: ताइवान
