मई 18, 2025 5:36 अपराह्न

printer

समुद्री क्षेत्र में महिलाओं के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस समारोह

बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज कहा कि समुद्री क्षेत्र में महिलाओं को सशक्त बनाना केवल समानता का विषय नहीं है, बल्कि इस क्षेत्र में नवाचार और विकास को बढ़ावा देने के लिए एक कार्यनीतिक अनिवार्यता है। वे आज मुंबई में समुद्री क्षेत्र में महिलाओं के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस समारोह के उद्घाटन के अवसर पर बोल रहे थे।

     कार्यक्रम का उद्देश्य समुद्री क्षेत्र में चुनौतियों का समाधान करना और समुद्री क्षेत्र के सभी क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी बढाना था।

    कार्यक्रम में वरिष्ठ सरकारी अधिकारी और समुद्री पेशेवर तथा शिपिंग कंपनियां, बंदरगाह प्राधिकरण, शैक्षणिक संस्थान और अंतर्राष्ट्रीय संगठन के प्रतिनिधि‍ शामिल हुए।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला