दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक गोपाल कृष्ण गोखले की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धाजलि अर्पित की है। एक सोशल मीडिया पोस्ट मे विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्र के प्रति कर्तव्य, समाज में संतुलन और सेवा की भावना पर आधारित उनका जीवन आज भी देशवासिंयो को जिम्मेदारी के साथ देश और समाज के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
वहीं, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए गोपाल कृष्ण गोखले ने संवैधानिक मर्यादाओं और शुचिता पूर्ण राजनीति के साथ निरंतर वैचारिक संघर्ष किया। श्रीमती गुप्ता ने कहा कि उनकी प्रखर विद्वत्ता और जनकल्याण के प्रति अटूट निष्ठा आज भी हम सभी के लिए प्रेरणादायी है।