समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में आम चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की। इसमें कन्नौज लोकसभा सीट से तेजप्रताप यादव और बलिया लोकसभा सीट से सनातन पाण्डेय को उम्मीदवार बनाया गया है।
पहले ऐसी अटकलें थीं कि समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव कन्नौज संसदीय सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. लेकिन आज तेज प्रताप यादव के नाम का ऐलान हुआ जो कि अखिलेश यादव के भतीजे हैं और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के दामाद भी हैं। कन्नौज लोकसभा सीट को समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। सपा का 1998 से 2014 तक इस संसदीय सीट पर कब्जा था। 2019 के चुनाव में पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव यहां भाजपा के सुब्रत पाठक से चुनाव हार गई थीं।
Site Admin | अप्रैल 22, 2024 9:13 अपराह्न
समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में आम चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की