केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा है कि समग्र गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने में भारतीय औषधि और चिकित्सा प्रणाली की शक्ति और क्षमता को विश्व ने पहचाना और स्वीकार किया है। इसीलिए पिछले 9 वर्षों में इससे संबंधित उद्योग का आकार 3 अरब डॉलर से बढ़कर 23 अरब डॉलर का हो गया है और अच्छी आय दे रहा है।चेन्नई में आयुष की क्षेत्रीय समीक्षा बैठक में श्री सोनोवाल ने कहा कि 21वीं सदी में जब विश्व स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का सामना कर रहा है तब भारत आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी चिकित्सा प्रणालियों से इनका समग्र समाधान प्राप्त करने में सक्षम हुआ है। उन्होंने बताया कि सरकार देश के प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना चाहती है और इसीलिए सुदूर इलाकों में भी रहने वालों की जरूरतें पूरी करने के लिए बड़ी संख्या में वेलनेस सेंटर खोले गए हैं।
News On AIR | सितम्बर 5, 2023 1:50 अपराह्न | चेन्नई-आयुष समीक्षा बैठक
समग्र गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने में भारतीय चिकित्सा प्रणाली की शक्ति और क्षमता को विश्व ने पहचाना और स्वीकार किया : केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल
