अगस्त 5, 2025 12:09 अपराह्न

printer

सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने शिबू सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया

सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने शिबू सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया है। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने स्वर्गीय शिबू सोरेन को झारखंड आंदोलन का प्रणेता बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन सभी राजनीतिक विचारधाराओं से ऊपर उठकर सभी से प्रेम और सम्मान के साथ व्यवहार करते थे और उनका निधन पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है।