पुद्दुचेरी में सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के बूथ स्तरीय प्रतिनिधियों के साथ कल एक बैठक आयोजित की गई। इनको मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जो पिछली बैठक में शामिल नहीं हो सके थे, उन्होंने भी इसमें भाग लिया और शंकाओं का समाधान किया।
पुनरीक्षण अभियान के तहत, बूथ लेवल अधिकारियों-बी.एल.ओ., पिछले चार दिन से घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित कर रहे हैं। उन्हें निर्देश दिया गया है कि वे उन घरों का फिर से दौरा करें जो पहले छूट गए हों और मतदाताओं को प्रपत्र सही ढंग से भरने में सहायता करें।
बूथ लेवल अधिकारियों-बी.एल.ओ. द्वारा भरे हुए प्रपत्रों का संग्रह सोमवार से शुरू होगा। पुद्दुचेरी में चुनाव अधिकारियों ने मतदाताओं से बूथ लेवल अधिकारी-बी.एल.ओ. की सहायता लेने और निर्धारित समय में भरे हुए प्रपत्र जमा करने का आग्रह किया।