मार्च 14, 2026 1:18 अपराह्न

printer

सभी अल्पसंख्यक समुदायों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार सभी अल्पसंख्यक समुदायों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। भारतीय जनता पार्टी नेता राजीव चंद्रशेखर द्वारा देश में अल्पसंख्यक समुदायों की मान्यता और संरक्षण की आवश्यकता के संबंध में दिए गए बयान के बाद श्री रिजिजू ने सोशल मीडिया पोस्ट में यह बात कही। उन्होंने कहा कि सभी योजनाएं निष्पक्ष, पारदर्शी और समावेशी तरीके से लागू की जाती हैं, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि छोटे और कमजोर वर्गों को उचित लाभ मिले।

उन्होंने कहा कि सरकार सद्भाव, न्याय और ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ की भावना को बनाए रखने के लिए हितधारकों के साथ निरंतर संवाद करती रहेगी।