चेन्नई में आयोजित सब जूनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड ने पंजाब को 5-2 से पराजित कर जीत के साथ अपनी शुरूआत की। 28 जुलाई से 8 अगस्त 2025 तक आयोजित इस प्रतियोगिता में आज झारखंड का कर्नाटक के साथ दूसरा मैच होगा। झारखंड टीम की पहली जीत पर हॉकी झारखंड और खेल विभाग के समस्त अधिकारियों ने बधाई दी है।
Site Admin | अगस्त 3, 2025 10:40 पूर्वाह्न
सब जूनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड ने पंजाब को 5-2 से पराजित कर जीत के साथ शुरूआत की
