राजधानी के सफदरजंग अस्पताल मे देश के पहले गहन चिकित्सा क्लिनिक फॉलो अप का शुभारंभ किया जाएगा। इस पोर्टल का उद्घाटन सफदरजंग अस्पताल के निदेशक डॉ. संदीप बंसल करेंगे। ऑनलाइन फॉलो अप क्लिनिक ई-संजीवनी ओपीडी पोर्टल पर मंगलवार और गुरुवार को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक उपलब्ध रहेगा। इस पोर्टल पर आईसीयू से स्वस्थ हुए मरीजों और उनके परिजनों को ऑनलाइन लॉगिन करने और सफदरजंग अस्पताल के क्रिटिकल केयर चिकित्सकों से परामर्श करने की सुविधा मिलेगी।
News On AIR | मार्च 11, 2026 9:38 अपराह्न
सफदरजंग अस्पताल में देश के पहले गहन चिकित्सा क्लिनिक फॉलो-अप की शुरुआत होगी