फ़रवरी 9, 2026 9:44 अपराह्न

printer

सफदरजंग अस्पताल में अनुकंपा नियुक्ति योजना के अंतर्गत 16 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए

सफदरजंग अस्पताल में अनुकंपा नियुक्ति योजना के अंतर्गत 16 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में निदेशक डॉ. संदीप बंसल ने नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि अनुकंपा नियुक्ति का उद्देश्य कठिन परिस्थितियों में परिवारों को संबल देना है, ताकि वे सम्मानपूर्वक जीवनयापन कर सकें। उन्होंने कर्मचारियों से ईमानदारी, संवेदनशीलता और समर्पण भाव से रोगी सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।