सपा नेता और संत कबीर नगर जिले के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण चौबे अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये। लखनऊ में भाजपा के प्रदेश कार्यालय में दिग्विजय नारायण चौबे के साथ संतकबीरनगर के जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव, उपाध्यक्ष कौशल चौधरी सहित कई सपा नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। भाजपा में शामिल सपा नेताओं का स्वागत करते हुए उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण की योजनाओं से लोगों का विश्वास पार्टी के प्रति मजबूत हुआ है। उन्होंने भाजपा से जुड़े नये सदस्यों से प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने और भाजपा को मजबूत करने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिये कहा।
Site Admin | अप्रैल 28, 2024 8:49 अपराह्न
सपा नेता दिग्विजय नारायण चौबे अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए
