भाजपा सांसद अरुण गोविल ने कहा कि सदन की मर्यादा बनाए रखना जरूरी है। विपक्षी सांसदों का निलंबन रद्द किए जाने पर उन्होंने कहा कि सदन में व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई बिंदुओं पर ध्यान दिया जाना चाहिए। श्री गोविल ने कहा कि अगर विपक्षी सांसद, ऐसा कर सकें तो यह बहुत अच्छा होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि विपक्ष, सदन की मर्यादा का सम्मान करेगा।
कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने सांसदों का निलंबन रद्द करने के लिए सदन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सांसद भी किसी भी सीमा को पार करने से बचना चाहते हैं, लेकिन सदन चलाने की मुख्य जिम्मेदारी सत्ताधारी दल की होती है। श्री औजला ने कहा कि सभी को अपने विचार व्यक्त करने का अधिकार है।