जुलाई 8, 2024 8:08 अपराह्न

printer

सत्ता का दुरुपयोग लंबे समय तक नहीं चलेगाः डॉ. राजीव बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने घर-घर संपर्क अभियान देहरा में कहा कि सत्ता का दुरुपयोग लंबे समय तक नहीं चलेगा, हिमाचल में विधानसभा में भाजपा की संख्याबल बड़ेगा और कांग्रेस की नाक में नकेल डाल, कांग्रेस को कसा जाएगा। भाजपा इन तीनों उपचुनावों में जीत हासिल करेगी, क्योंकि जनता को हिमाचल में तानाशाही सरकार पसंद नहीं है। 
 
उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेश हिमाचल की प्रगती एवं विकास के लिए काम किया है, हिमाचल में करोड़ों के काम किए है, पर इस कांग्रेस सरकार ने तो प्रदेश में चले चालाए कामों को भी बंद कर दिया। जीस सरकार ने पूरे प्रदेश को अंधकार में धकेल दिया हो अब चुनावों के समय विकास की रोशनी के झूठे वायदे कर रही है।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेसी सरकार केवल मात्र डरा धमका कर वोट हासिल करना चाहती है और उसमें यह असफल रहेगी, यह सरकार केवल मात्र भ्रष्टाचार और माफिया राज को बढ़ावा देने वाली सरकार है। मुख्यमंत्री बयाए की भ्रष्टाचार के मामलों पर वह और उनका मित्रमंडल चुप क्यों है ? हिमाचल में दादागिर कौन फैला रहा है ? अगर आप मौन है इसका मतलब आप यह स्वीकार करते हो कि आपको यह सरकार भ्रष्ट है।