मौसम विभाग ने कहा है कि सत्ताईस दिसम्बर को एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण राज्य के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्रों में बारिश होने की सम्भावना है। इसके कारण कैमूर, रोहतास, बक्सर, भोजपुर और औरंगाबाद सहित कई क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। वहीं, अगलेे चौबीस घंटों के दौरान अधिकांश स्थानों पर मौसम में किसी विशेष परिवर्तन की सम्भावना नहीं है।
इधर, पिछले चौबीस घंटों के दौरान समस्तीपुर का पूसा सात डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। वहीं, गोपालगंज में सबसे अधिक तापामन अट्ठाईस दशमलव सात डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।