अक्टूबर 14, 2024 8:27 अपराह्न

printer

सतीश कुमार ने 4.O के तहत देश के सभी स्टेशनों पर स्वच्छता चौपाल लगाने के निर्देश दिए

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार ने सभी महाप्रबंधकों और मंडल रेल प्रबंधकों को स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत विशेष अभियान 4.O के तहत देश के सभी स्टेशनों पर स्वच्छता चौपाल लगाने के निर्देश दिए हैं।

 

इसी कड़ी में विशेष अभियान का दूसरा चरण दो अक्टूबर से शुरू हो चुका है, जो इकतीस अक्टूबर तक चलाया जाएगा। इसके तहत यात्रियों के साथ सीधा संवाद कर उन्हें साफ-सफाई, रेलवे सुरक्षा और रेलवे परिसर में उपलब्ध सुविधाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला