मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 21, 2024 9:44 अपराह्न

printer

सचिव शोभित जैन ने बस्तर जिले के आकांक्षी विकासखंड तोकापाल में स्कूल, आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया

केन्द्रीय खेल और युवा कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव तथा आकांक्षी जिला प्रभारी अधिकारी डॉक्टर शोभित जैन ने कल बस्तर जिले के आकांक्षी विकासखंड तोकापाल में स्कूल, आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा-पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने आकांक्षी विकासखण्ड में विभिन्न नवाचार गतिविधियों का निरीक्षण कर नवाचार प्रयासों की सराहना की। डॉ. जैन ने मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र कलेपाल में सुपोषण माह के तहत चल रहे पालक सत्र, गोद भराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम का अवलोकन किया।