दिसम्बर 6, 2025 9:31 अपराह्न

printer

सक्षमता लोक सेवा में विश्वसनीयता का निर्माण करती है: डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी

 

संचार राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी ने आज कहा कि सक्षमता लोक सेवा में विश्वसनीयता का निर्माण करती है। उन्‍होंने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय संचार अकादमी – वित्त में विशेष आधारभूत पाठ्यक्रम -2025 के समापन समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही।

 

डॉ. पेम्मासानी ने प्रशिक्षु अधिकारियों से धर्म के प्रति निष्ठावान रहने का आग्रह किया क्योंकि यही उन्हें भ्रष्टाचार का दृढ़तापूर्वक खंडन करने और अंततः विजय प्राप्त करने में सक्षम बनाता है। टीम वर्क के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, डॉ. पेम्मासानी ने कहा कि अधिकारियों को एक-दूसरे के साथ सहयोग करना चाहिए क्योंकि सार्वजनिक संस्थान लचीली प्रणालियों पर फलते-फूलते हैं।

 

यह विशेष बेसिक पाठ्यक्रम लाल बहादुर शास्त्री प्रशासन अकादमी, मसूरी के सहयोग से यू.पी.एस.सी सिविल सेवा परीक्षा, 2024 के माध्यम से चयनित 15 अखिल भारतीय और केंद्रीय सिविल सेवाओं के 176 प्रशिक्षु अधिकारियों (ओटी) के लिए आयोजित किया जा रहा है। यह पाठ्यक्रम 15 सितंबर से शुरू हुआ।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला