सऊदी अरब में भारतीय राजदूत डॉ. सुहेल एजाज खान ने आज विभिन्न क्षेत्रों और प्रांतों के भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ वर्चुअल वार्ता आयोजित की। राजदूत ने समुदाय को आश्वस्त किया कि दूतावास जरूरतमंद भारतीय नागरिकों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। डॉ. खान ने प्रतिभागियों को दूतावास की हालिया पहलों के बारे में भी जानकारी दी, जिसमें त्वरित सहायता प्रदान करने के लिए चौबीसों घंटे चलने वाले नियंत्रण कक्ष की स्थापना भी शामिल है। वार्ता के दौरान, समुदाय के प्रतिनिधियों ने दूतावास की सक्रिय पहल और सहभागिता की सराहना की।
News On AIR | मार्च 8, 2026 9:26 अपराह्न
सऊदी अरब में भारतीय राजदूत सुहेल एजाज खान ने भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ वर्चुअल वार्ता की