जनवरी 2, 2026 9:37 अपराह्न

printer

सऊदी अरब में कुछ दवाइयाँ प्रतिबंधित, एनसीबी ने यात्रियों को किया सतर्क

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो -एन सी बी ने भारतीय यात्रियों को सऊदी अरब की यात्रा से पहले दवाइयां ले जाने की आवश्यक अनुमति प्राप्त करने की सलाह दी है। यह परामर्श सऊदी अरब ने देश में प्रवेश करने या देश छोड़ने वाले व्यक्तियों के लिए व्यक्तिगत उपयोग की दवाओं को लाने – ले जाने के लिए पूर्व अनुमति प्राप्त करने के लिए एक इलेक्ट्रॉनिक सेवा मंच शुरू करने के बाद दी गई है।

एनसीबी के अनुसार कुछ दवाएं जो भारत या अन्य देशों में कानूनी रूप से उपलब्ध हैं, सऊदी अरब में प्रतिबंधित हो सकती हैं। उसने यात्रियों को सऊदी अधिकारियों की ओर से प्रतिबंधित और निषिद्ध घोष्रित की गई दवाओं की आधिकारिक सूची देखने की भी सलाह दी है।