फ़रवरी 15, 2026 4:51 अपराह्न

printer

सऊदी अरब, के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के शीर्ष अधिकारी इंडिया एआई इंपैक्‍ट समिट में होंगे शामिल

सऊदी अरब, के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के शीर्ष अधिकारी इंडिया एआई इंपैक्‍ट समिट में शामिल होंगे। सऊदी डेटा और आर्टिफिशियल इं‍टेलिजेंस प्राधिकरण (एसडीएआईए) के प्रमुख डॉ. अब्दुल्ला अलघमदी 19 और 20 फरवरी को नई दिल्ली में आयोजित समिट में सऊदी अरब का प्रतिनिधित्व करेंगे। साथ ही, वह सऊदी के प्रतिनिधिमंडल सऊदी विजन 2030 की उन पहलों को प्रदर्शित करेंगे जो मानवीय और आर्थिक विकास के लिए उन्नत प्रौद्योगिकियों का उपयोग करती हैं।

सऊदी अरब की भागीदारी जिम्मेदार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विकास और अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों को मजबूत करने, विशेष रूप से भारत के साथ, संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों का समर्थन करने के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस वर्ष का विषय है “लोग, ग्रह और प्रगति”।