फ़रवरी 18, 2026 10:54 पूर्वाह्न

printer

संस्कृति मंत्रालय ने मेघालय में विश्व के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय नाट्य महोत्सव के 25वें भारत रंग महोत्सव का मेघालय संस्करण का आयोजन किया

संस्कृति मंत्रालय ने मेघालय में विश्व के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय नाट्य महोत्सव के 25वें भारत रंग महोत्सव का मेघालय संस्करण का आयोजन किया। बलसराम ए. संगमा द्वारा लिखित और निर्देशित गारो भाषा का नाटक ‘कुबिलबत मुनि’ तुरा के ए चिक थिएटर द्वारा प्रस्तुत किया गया। यह प्रस्तुति बच्चों में मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग के गंभीर मुद्दे पर है और नाट्य कथा के माध्यम से समकालीन सामाजिक चिंताओं को दर्शाती है। दूसरा नाटक, ‘द वाइज क्रिएचर’, ज्योति नारायण नाथ द्वारा लिखित और निर्देशित एक बहुभाषी नाटक है, जिसे असम के गुवाहाटी स्थित एक्टर्स गिल्ड के अनुभव द्वारा प्रस्तुत किया गया।