संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि पर्यटन संस्कृति और साझा मानवीय आकांक्षाओं का उत्सव है। नई दिल्ली में आयोजित यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम- टूरिज्यम लीडरशिप समिट को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत एक अग्रणी वैश्विक अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अग्रसर है और पर्यटन इसका केंद्र बना हुआ है।
श्री शेखावत ने कहा कि देश का पर्यटन तंत्र शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में आजीविका का स्रोत है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष अमरीका से लगभग 18 लाख पर्यटक भारत आए थे।