अगस्त 6, 2025 10:19 पूर्वाह्न

printer

संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने नई दिल्ली में 64वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

संस्कृति और पर्यटन मंत्री, गजेंद्र सिंह शेखावत ने नई दिल्ली में ललित कला अकादमी द्वारा आयोजित 64वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। श्री शेखावत ने कहा कि यह प्रदर्शनी केवल कलाकृतियों का प्रदर्शन नहीं है, बल्कि देश के उदीयमान और स्थापित कलाकारों की प्रतिभा को प्रदर्शित करने का एक जीवंत सांस्कृतिक मंच है।

    इस वर्ष पहली बार की प्रदर्शनी में पुरस्कार विजेता कलाकृतियाँ बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी। श्री शेखावत ने कहा कि यह प्रयास कलाकारों में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देता है और भारत की रचनात्मक अर्थव्यवस्था को मजबूत करता है।