दिसम्बर 14, 2024 7:08 अपराह्न

printer

संसाधनों  और ऊर्जा का सर्वोत्‍तम उपयोग करना सभी नागरिकों का दायित्‍व- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पराली जलाने की समस्‍या का ढांचागत समाधान निकालने की अपील की है। उन्‍होंने कहा कि इसे लोगों पर नहीं छोड़ा जाना चाहिए। नई दिल्‍ली में आज राष्‍ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्‍कार 2024 प्रदान करने के बाद अपने संबोधन में श्री धनखड़ ने उन हानिकारक पर्यावरण स्थितियों का समाधान निकालने का आग्रह किया जिनका राष्‍ट्रीय राजधानी हर वर्ष सामना करती है। संसाधनों के जिम्‍मेदार उपभोग के महत्‍व पर बल देते हुए श्री धनखड़ ने कहा कि संसाधनों  और ऊर्जा का सर्वोत्‍तम उपयोग करना सभी नागरिकों का दायित्‍व है।