जुलाई 20, 2025 7:32 पूर्वाह्न

printer

संसद के मॉनसून के सत्र से पहले विपक्ष की बैठक

संसद के मॉनसून के सत्र से पहले विपक्षी इंडिया गठबंधन के नेताओं की कल वीडियो कांफ्रेंस के माध्‍यम से बैठक हुई। बैठक में सत्र के दौरान विपक्ष की रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ। इस बैठक में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, शिवसेना- यूबीटी, डीएमके, सीपीआई-एम, एनसीपी-शरद पवार गुट सहित अन्‍य दलों ने हिस्‍सा लिया।

 

 

बैठक में अन्‍य लोगों के अलावा कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोक सभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव और डीएमके पार्टी के त्रिची शिवा मौजूद थे।

   

 

मीडिया से बातचीत में कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि बैठक के दौरान मॉनसून सत्र में  पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर जैसे मुद्दे उठाने पर दलों के बीच सहमति बनी।