संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण कल से शुरू हो रहा है। यह सत्र 2 अप्रैल तक चलेगा। लोकसभा में अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर कल चर्चा होनी है। यह प्रस्ताव कांग्रेस के तीन सदस्यों मोहम्मद जावेद, के सुरेश और मल्लु रवि द्वारा पेश किया जाएगा। यदि लोकसभा में प्रस्ताव पारित हो जाता है, तो ओम बिरला कार्यवाही की अध्यक्षता नहीं करेंगे बल्कि लोकसभा सदस्यों के बीच बैठेंगे।
News On AIR | मार्च 8, 2026 9:45 अपराह्न
संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण कल से शुरू