लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि संसद के दोनों सदन और राज्य की विधानसभाएं, देश के विकास के लिए चर्चा और विचार का महत्वपूर्ण मंच हैं। ओम बिरला आज लखनऊ में आयोजित 86वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। श्री बिरला ने कहा कि सम्मेलन में लोकतांत्रिक संस्थाओं के भीतर विकसित भारत की रूपरेखा से संबंधित कई संवाद सत्र हुए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सदन समग्र विकास योजना के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है।