फ़रवरी 5, 2026 10:01 अपराह्न

printer

संसद के दोनों सदनों ने ध्वनि मत से धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 28 जनवरी को संसद के दोनों सदनों की संयुक्‍त बैठक को संबोधित किया था। राष्‍ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा में भाग लेते हुए भारतीय जनता पार्टी की माया नारोलिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में देश 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्‍य की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है।

उन्‍होंने कहा कि आज स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं एक लाख से अधिक आयुष्‍मान आरोग्‍य मंदिर के माध्‍यम से देश के गांवों तक पहुंच चुकी हैं। किसानों को सरकार की मुख्‍य प्राथमिकता बताते हुए माया नारोलिया ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना के अंतर्गत लगभग चार लाख करोड़ रुपये किसानों के बैंक खातों में सीधे जमा किये गये हैं। उन्‍होंने कहा कि भारत का अनाज उत्‍पादन 33 करोड़ टन से अधिक हो चुका है। देश विश्‍व में चावल का सबसे बडा उत्‍पादनकर्ता बन चुका है।

    आम आदमी पार्टी के संदीप कुमार पाठक ने आरोप लगाया कि देश में सभी संस्‍थानों का दुरुपयोग किया जा रहा है। तेलुगु देशम पार्टी के सदस्‍य के. आर. सुरेश ने कहा कि वस्‍तु और सेवाकर में किये गये सुधार सराहनीय हैं। उन्‍होंने कहा कि चौबीस करोड़ से अधिक नागरिकों को निर्धनता से उबारना और जल जीवन मिशन के अंतर्गत नल से जल का कनेक्‍शन प्रदान किया जाना सराहनीय है। अन्‍य राजनीतिक दलों के सदस्‍यों ने भी चर्चा में भागीदारी की।

    प्रधानमंत्री के जवाब के बाद राज्यसभा ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को ध्वनि मत से पारित कर दिया। लोकसभा ने भी आज सवेरे धन्यवाद प्रस्ताव पारित कर दिया था। बाद में राज्यसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला