संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होगा और 2 अप्रैल तक चलेगा। सोशल मीडिया पोस्ट में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि बजट सत्र का पहला चरण 13 फरवरी को समाप्त होगा। उन्होंने कहा कि संसद का दूसरा चरण 9 मार्च को शुरू होगा। श्री रिजिजू ने कहा कि यह सार्थक बहस और जन-केंद्रित शासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बजट सत्र के लिए संसद के दोनों सदनों की बैठक आयोजित करने की मंजूरी दे दी है।
Site Admin | जनवरी 9, 2026 9:33 अपराह्न
संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होगा