संसद का बजट सत्र इस महीने की 28 तारीख़ से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चलेगा। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि सत्र का पहला चरण 13 फरवरी को समाप्त होगा। उन्होंने कहा कि दूसरा चरण 9 मार्च को शुरू होगा। श्री रिजिजू ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बजट सत्र के लिए संसद के दोनों सदनों का सत्र बुलाने की मंजूरी दे दी है।
Site Admin | जनवरी 10, 2026 8:45 पूर्वाह्न
संसद का बजट सत्र 28 जनवरी होगा शुरू