जनवरी 14, 2026 8:53 अपराह्न

printer

संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल 26वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में होंगे शामिल

संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल कल नई दिल्ली में जवाहर नवोदय विद्यालयों के लिए आयोजित 26वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता, 2024-25 के पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता करेंगे। श्री मेघवाल ने कहा कि श्रृंखला की 26वीं प्रतियोगिता देशभर में नवोदय विद्यालय समिति के 8 क्षेत्रों में फैले 88 विद्यालयों के बीच आयोजित की गई। मंत्रालय पिछले तीन दशकों से जवाहर नवोदय विद्यालयों में युवा संसद प्रतियोगिताएं आयोजित कर रहा है।

युवा संसद योजना का उद्देश्य युवा पीढ़ी में आत्म-अनुशासन, विभिन्न विचारों के प्रति सहिष्णुता, विचारों की उचित अभिव्यक्ति और लोकतांत्रिक जीवन शैली के अन्य गुणों को विकसित करना है।